Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : गाड़ी की की टक्कर से दस फीट उछला साइकिल सवार, डिवाइडर से सिर टकराने से मौत

0 minutes, 4 seconds Read

Hisar sector 33 accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News: हिसार में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला।  मंगलवार को सेक्टर 33 में तेज रफ्तार गाड़ी ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सवार व्यक्ति दस फीट ऊपर उछला और उसका सिर डिवाइडर पर लगा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Sector 33 Hisar accident news photo

मृतक व्यक्ति की पहचान टेकड़ा मुहल्ला निवासी कमल (49) के रूप में हुई। कमल पेंटर का काम करता था। वहीं एक्सीडेंट कर गाड़ी सवार मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

परिजनों ने बताया कि कमल पेंटर का काम करता था। उसे एक बेटा और एक बेटी है। वह सुबह करीब आठ बजे घर से खाने का टिफिन लेकर साइकिल पर सवार होकर सेक्टर 33 में एक मकान में काम करने के लिए जा रहा था। जब सेक्टर 33 रोड पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मार दी। कमल सड़क के डिवाइडर पर जा गिरा।

किसी ने नहीं की मदद

Hisar sector 33 accident
Civil hospital Hisar

मृतक के परिजनों ने बताया कि बीस मिनट तक कमल डिवाइडर के साथ तड़पता रहा। किसी ने उसकी मदद नहीं की। गाड़ी वाला भी टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद गाड़ी चालक उसे अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर काल की और पुलिस मौके पर पहुंची।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer