Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद में हाइड्रा मशीन में युवक को कुचला, मौत|Narnaund Accident News

0 minutes, 5 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेड़ी चौपटा कापड़ो रोड़ पर हादसे में युवक की मौत

Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी चौपटा कापड़ो रोड़ पर पैदल जा रहे एक युवक को हाइड्रा मशीन में कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार का रहने वाला था और बिहारी मजदूरी करने के लिए नारनौंद क्षेत्र के गांव में आया हुआ था। हादसे की सूत्र मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

 

Hisar Narnaund Area kheri Chaupata kapro Road young man was crushed in hydra machine

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाला 35 वर्षीय अमित अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी का काम करता था। अमित मजदूरी करने के लिए नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी चौपटा क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार को अमित देर शाम अपना काम धंधा निपटाकर अपने ठिकाने पर जा रहा था कि जब वह खेड़ी चौपटा कापड़ो रोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आई कोई डरा मशीन ने उसे टक्कर मार दी। मशीन की टक्कर लगने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी इसके बाद गंभीर रूप से घायल अमित को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल अमित को जब हांसी के अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने इसकी प्रारंभिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को और मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

नारनौंद थाना क्षेत्र की खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और हाइड्रा मशीन और उसके चालक का पता करने के प्रयास किया जा रहे हैं। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer