Verification: eefe237ed2c24d7f

जम्मू डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने वाला नारनौंद में गिरफ्तार : Narnaund News

0 minutes, 13 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले युवक को नारनौंद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने फ्रजी दस्तावेज पोस्ट ऑफिस जम्मू डिविजन जम्मू डाक विभाग में जमा करवाए थे। जब डाक विभाग ने उसके डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन करवाई तो वह फर्जी मिले जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ( Latest Jammu Dak department Jobs )

Hisar Narnaund person who got job in Post Office Jammu Division on the basis of fake marksheet was arrested

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने वर्ष 2021 में ऑनलाइन डाक विभाग में ग्रामिण डाक सेवक के पद पर आवेदन किया था। जिसका चयन डाक विभाग में ग्रामिण डाक सेवक के रुप में हो गया था। आरोपी ने अपने दंसवी कक्षा के फ्रजी दस्तावेज पोस्ट ऑफिस जम्मू डिविजन जम्मू डाक विभाग ( Jammu division post department fake document job ) में जमा करवाए थे। डाक विभाग द्वारा दस्तावेज की वेरीफिकेशन करवाई गई तो दस्तावेज फ्रजी मिले।  ( Latest Hansi News in Hindi )

 

आरोपी ने बोर्ड ऑफ हाई स्कूल इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से दसवीं कक्षा की मार्कसिट बनवाई थी। आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में में मामला दर्ज किया गया था। थाना नारनौंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास पुत्र सोहनलाल निवासी कागसर को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया। ( Abtak Haryana News )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer