Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : ट्रांसपोर्टर के घर से 12 लाख के आभूषण, कैमरा व नकदी चोरी

0 minutes, 3 seconds Read

Theft in the house of transporter Surender in Sector 14, Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार के सेक्टर-14 के रहने वाले ट्रांसपोर्टर के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिसार ट्रांसपोर्टर का काम करता है। सुरेंद्र को वह अपनी बेटी यशिका व उसका खुद का आंखों का इलाज करवाने के लिए अपने परिवार सहित दिल्ली के कैलाश कालोनी स्थित सरोफ आइ अस्पताल गया था। जब वह 13 जून को वह अपने मकान पर आया। तब उसने देखा उसके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो उसने

सेक्टर 14 में चोरी मामले में पुलिस ने शुरू की जांच मौके से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य

घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। आभूषणों में चांदी का लाकेट एक तोला, चांदी के सिक्के, चांदी की पाजेब चार तोले की, चुटकी चांदी की, एक अंगूठी चांदी की, हाथ के बाधने वाली घड़ियां, गैस कंपनी की घड़ी की कीमत 31,000 रुपये है। चांदी की चेन चार तोले की और 7.1 सोने का हार, कानों के काटे व अंगूठी तोला, लैपटाप, पैंट शर्ट, स्पीकर, बैग, चार्जर, एक कैमरा चोरी हो गया। इसके अलावा 25 हजार की नकदी भी चोरी कर ली गई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer