Verification: eefe237ed2c24d7f

डिजिटल क्रॉप सर्वे: Hisar DC ने फसल मैपिंग कार्य धीमी गति से चलने पर लगाई फटकार

0 minutes, 7 seconds Read

Digital Crop Survey: Hisar DC Visits Villages

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’ के तहत फसल मैपिंग कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए Hisar DC महेंद्र पाल ने बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई 

 धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए Hisar DC ने स्पष्ट कहा कि यह कार्य समयबद्ध है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। ( Latest News Hisar )

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे के तकनीकी पहलू 

इससे पूर्व निदेशक, भूमि अभिलेख, हरियाणा द्वारा ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’ के कार्यों की समीक्षा के लिए वीसी का आयोजन भी किया गया। बैठक में सर्वे कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ( Hisar ki taaja News )

 

किसानों को योजनाओं का लाभ 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल पर डाटा एंट्री, सत्यापन और फील्ड सर्वे के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचेगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer