Verification: eefe237ed2c24d7f

Kharkhoda Delhi : खरखौदा-दिल्ली रूट पर बसों का नया टाइम टेबल, सिरे से किया अपडेट

0 minutes, 5 seconds Read

Kharkhoda Delhi Bus Route new time table

Kharkhoda Delhi : रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने खरखौदा-दिल्ली रूट को नए सिरे से अपडेट किया है। दिल्ली रूट पर चलने वाले यात्रियों की शिकायत लगातार आ रही थी और समाधान शिविर में भी यह शिकायत पहुंच चुकी थी। इस रूट पर चलने वाले यात्री सीएम को भी शिकायत देने की चेतावनी दे चुके थे। जैसे ही मामला जीएम संजय कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल यात्रियों की मांग को पूरा करके नए सिरे से रूट बना दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में 4 कर्मचारियों को इस मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। यही नहीं यहां पर इंस्पैक्टर रमेश कुमार को स्पैशल नियुक्त किया है ताकि कोई भी दिक्कत दिल्ली रूट पर चलने यात्रियों को न हो। जिन 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है उनकी नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

ये शिकायतें आई थी सामने

Kharkhoda Delhi रुट से बसें दिल्ली तो जाती थी, लेकिन वापस नहीं आती थी। वापसी के दौरान यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता था। कुछ रोडवेज बस चालक बस को बवाना-तरेला जीटी रोड के मध्यम से आई एस बीटी ले जाने लगे थे, जबकि उनका रुट बवाना-रोहिणी की तरफ से होता था। Kharkhoda Delhi रुट पर 5 बस सेवाएं यहां से अपडेट की गई है, जो बसे जाएंगी और वापस भी आएंगी।

 

ऐसे रहेगी समयसारिणी

पहली बस बिलबिलान से दिल्ली सुबह 510 बजे चलेगी जो खरखौदा 6 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से बस की वापसी दोपहर 130 बजे होगी। दूसरी बस फरमाला से दिल्ली सुबह 6 बजे चलेगी जो खरखौदा 6.30 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से बस वापसी दोपहर 215 बजे की होगी। तीसरी बस विधलान से सुबह -6.45 बजे चलेगी जो खरखौदा 7 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से वापस दोपहर 3 बजे होगी।

चौथी बस गढ़ी सिसाना से सुबह 7 बजे चलेगी जो खरखौदा 7.30 बजे आएगी। दिल्ली से वापस दोपहर 3.30 पर होगी। 5वीं बस जसराणा से सुबह 9.15 बजे चलेगी जो खरखौदा 9.45 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से वापस शाम 5 बजे होगी। दिल्ली से शाम 6 बजे बस चलेगी जो शाम 7.30 बजे खरखौदा पहुंचेगीव आगे गोहाना जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer