Verification: eefe237ed2c24d7f

Ratia News : युवक ने पिता के साथ मिलकर ससुराल में की मारपीट, बच्ची को ले गए बाप दादा, 9 के खिलाफ मामला दर्ज

0 minutes, 4 seconds Read

Ratia Jallopur village assault case

Ratia News : फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव जल्लोपुर में एक युवक ने ससुराल वालों के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने अपने पिता और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया और अपनी बेटी को जबरन ले गए। श

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ratia सदर थाना पुलिस ने घर में जबरन घुसकर पत्नी, सास व अन्य से मारपीट कर अपनी 8 वर्षीय लड़की को जबरन लेकर जाने के मामले को लेकर बाप-बेटा के अलावा 7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उपरोक्त मामला गांव जल्लोपुर के अशोक कुमार की शिकायत पर उसके जीजा दीपक व उसके पिता हंसराज निवासी अहरवां के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।

अशोक कुमार ने Ratia पुलिस के समक्ष शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बड़ी बहन सरोज की शादी वर्ष 2016 में अहरवां निवासी दीपक पुत्र हंसराज के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे लड़की राधिका (8) व लड़का जिगर (5) है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उसका जीजा दीपक उसकी बहन को तंग परेशान करने लगा था, जिसके लिए पहले भी शिकायत की गई थी। इसके बाद वह अपनी बहन व उनके बच्चों को अपने घर ले आया था और पिछले करीब 2 वर्षों से उनके पास ही रह रही है।

उन्होंने Ratia पुलिस को बताया कि गत दिवस जब उसकी बहन सरोज अपनी लड़की राधिका के साथ घर से दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी तो इस दौरान दीपक कुमार व उसका पिता हंसराज 7 अन्य लोगों के साथ अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए मोटरसाइकिलों पर आए और उसकी बहन का रास्ता रोककर उसकी लड़की राधिका को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे।

 

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसकी बहन उनसे छुड़वा कर घर के अंदर आ गई, लेकिन इन लोगों ने पीछा करते हुए घर के अंदर घुस आए। आरोप लगाया कि इस दौरान इन लोगों ने उसकी बहन के अलावा माता कालू बाई, पत्नी कोमल बाई के साथ भी झगड़ा किया और जबरदस्ती ही उसकी भांजी राधिका को अपने साथ ले गए। इसके साथ-साथ जाते हुए जान से मारने की धमकियां भी दे गए। Ratia पुलिस ने इस संदर्भ में नामित व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer