Verification: eefe237ed2c24d7f

Safidon News : खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद ; 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार

0 minutes, 3 seconds Read

Safidon sarna kheri vivaad

Safidon News : सफीदों उपमंडल के गांव सरनाखेड़ी में खेत में पानी देते समय 2 किसानों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गांव में आते ही दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार चले। इस झगड़े दौरान 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाकी अन्य को भी काफी चोटें आई हैं। साथ ही रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा पीड़ित पक्ष के उपलों के चार बीटोड़े भी जला दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग लगने की सूचना डायल 112 पर पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया। मामले की सूचना मिलते ही Safidon पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 Safidon पुलिस को दी शिकायत में गांव सरनाखेड़ी निवासी घायल प्रवीण ने बताया कि उसका लड़का अंकित खेत में फसलों में पानी देने के लिए गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के एक लड़के के साथ खेत में पानी देने दौरान गाली-गलौज हो गई। उसने कहा कि वह ती फसल को पानी देगा।

जिस पर दूसरे युवक ने अंकित को धक्का मारा और उसके हाथ से कस्सी छीनकर अपने खेत में पानी चला दिया। उसने धमकी दी कि अगर पानी बंद कर दिया तो वह उसे जान से मार देगा। अंकित ने गांव आकर सारे मामले की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और झगड़े में धारदार हथियार लगने से शिकायतकर्ता प्रवीन व उसका बेटा अंकित घायल हो गए।

 

 

 

बेहोशी की हालत में दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  Safidon सदर थाना प्रभारी डा. सुनील ने कहा कि शिकायत के आधार पर घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer