Verification: eefe237ed2c24d7f

Adampur News : 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपित गिरफ्तार

0 minutes, 11 seconds Read

Aadampur jewellers 2.5 fraud Case aaropi girftar

Adampur News : हिसार के आदमपुर में अलग-अलग लोगों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजबीर को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र और नकद ईनाम दे सम्मानित किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

आदमपुर धोखाधड़ी प्रकरण विवरण


Adampur Mandi police station में शिकायतकर्ता सुशीला पत्नी स्व. विजय कुमार निवासी मण्डी आदमपुर ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद उनकी ज्वैलरी की दुकान न्यू शांति ज्वैलर्स (क्रांति चौक, मण्डी आदमपुर) की जिम्मेदारी रिश्तेदार सुनील उर्फ मनीष को सौंपी गई थी। आरोपी ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी और नकदी हड़प ली।

 

Adampur 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के दो मामलों में आरोपी को गिरफ्तार

Adampur News : 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपित गिरफ्तार

इसी प्रकार दूसरे मामले में शिकायतकर्ता तेलुराम पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी Adampur ने आरोप लगाया कि सुनील उर्फ मनीष व अंकित सोनी ने न्यू शांति ज्वैलर्स और श्री अर्जुन ज्वैलर्स नामक फर्मों के माध्यम से उनसे 16.70 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की और लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर रकम हड़प ली। पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो मामलों में शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में केस दर्ज किए गए थे।

 

जांच अधिकारी को पुलिस अधीक्षक हिसार ने किया सम्मानित

Hisar News : जांच अधिकारी को पुलिस अधीक्षक हिसार ने किया सम्मानित
Adampur Mandi fraud Case में लगातार मेहनत, तकनीकी साक्ष्यों और गहन छानबीन के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा के उप-निरीक्षक राजबीर ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी फतेहाबाद निवासी सुनील उर्फ मनीष सोनी को गिरफ्तार किया। इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जांच अधिकारी उप-निरीक्षक राजबीर को प्रशंसा-पत्र व नकद ईनाम देकर सम्मानित किया।

 

Maruti Suzuki Victoris : भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट की नई बादशाह?

https://www.haryana-news.in/maruti-suzuki-victoris-launch-price-features-hybrid-cng/

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer