---Advertisement---

America bhejne : अमरीका भेजने के नाम पर 29 लाख रुपए ठगे, ईरान में बनाया बंधक, राड से पीटा, 1 आरोपी गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

America bhejne ke naam per 29 lakhs ka fraud

Kaithal News Today : कैथल में एक युवक की अमरीका भेजने (America bhejne )  के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले की जांघ आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पैक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में पी.एस.आई. संदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव तितरम निवासी जसवंत सोनू को काबू कर लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव पाई निवासी सुमित की शिकायत अनुसार सितम्बर, 2023 में उसकी जान-पहचान गांव किठाना निवासी अशोक ढांडा से उसके अंबाला रोड कैथल स्थित कार्यालय में हुई थी।

उस समय मौके पर अशोक ढांडा, उसकी पत्नी मोनिका ढांडा चगांव सेरधा निवासी परमजीत सिंह थे। उसने आरोपियों ने अमरीका जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि में उसे 55 लाख रुपए में America bhej देंगे। बाद में उनकी 47.50 लाख रुपए में बात तब हो गई।

आरोपियों ने उसके दस्तावेज व फसपोर्ट ले लिया। बाद में आरोपियों ने संदीप ढांडा, मनोज ढांडा व जसवंत के साथ मिलकर उससे America bhejne के नाम पर अलग-अलग समय में 29 लाख रुपए ले लिए। आरोपियों ने उसे दिल्ली से श्रीलंका, श्रीलंका से फिर दिल्ली, दिल्ली से थाईलैंड, थाईलैंड से दुबई व दुबई से कीनिया मेज दिया। फिर कहा कि अब उसका मैक्सिको का बीजा लगेगा।

इसके बाद आरोपियों ने उसे तंजानिया भेज दिया और वहां से ईरान। इस दौरान आरोपी अशोक उसे मिलने के लिए ईरान भी आया और बाद में वापस चला गया। 7 अप्रैल, 2024 को उसे ईरान में अशोक ढांडा के एजेंटों ने बंधक बना लिया व 20 लाख रुपए मांगने लगे।

उसे रॉड से पीटा, हाथ-पैर बोध दिए और खाने की कुछ नहीं दिया। 2-3 दिन बाद वह बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर ईरान में भारतीय एम्बेसी में गया और भारत वापस आया।इस बारे में थाना सिविल लाइन में America bhejne के नाम पर धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को व्यापक पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer