Verification: eefe237ed2c24d7f

Gurugram Student Suicide : लग्जरियस सोसायटी में 18वीं मंजिल से कूदा छात्र, मौके पर मौत, रोहतक का रहने वाला था

0 minutes, 8 seconds Read

Gurugram Student Suicide Shobha Society sector 108

गुरुग्राम के सेक्टर 108 स्थित लग्जरियस शोभा सोसायटी की 18वीं मंजिल से रात को एक छात्र ने अज्ञात परिस्थितियों में छलांग लगा दी। जैसे ही जमीन पर गिरा तो उसका सिर फर्श से टकराकर फट गया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । जिस समय हादसा हुआ उसका पिता अपने पैतृक गांव आया हुआ था। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। ( Gurugram Student Suicide News )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

शोभा सोसायटी की 18वीं मंजिल से कूदा छात्र 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 2 बजे गुरुग्राम के लग्जरी शोभा सोसायटी में अचानक कुछ गिरने ( धड़ाम ) की आवाज सुनाई दी। जब सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचा तो जमीन पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत ही खून से लथपथ हालत में पड़े युवक को पहचान और इसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय आर्यन सहवाग के रूप में हुई है जो अपने माता-पिता के साथ शोभा सोसायटी की लग्जरियस बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर रहता था। ( Latest news in gurugram today )

 

फर्श से टकराते ही फट गया सिर 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए और जब उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र आर्यन सहवाग का पिता आर्मी से रिटायर्ड है और वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ ही गुरुग्राम के सेक्टर 108 स्थित सोफा सोसायटी की बिल्डिंग में रहता है। जब समिति के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की तो सामने आया कि शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे युवक अपने कमरे से बाहर निकला और लिफ्ट के जरिए 18वीं मंजिल पर पहुंचकर बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फर्श से टकरा गया और सिर फटने से उसके सिर से खून की धार बहने लगी। ( Gurugram student suicide news )

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक छात्र आर्यन दिल्ली केडीपीएस स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। मृतक छात्र आर्यन सहवाग का पिता विक्रम सहवाग अपने माता-पिता और परिजनों से मिलने के लिए गुरुग्राम से रोहतक आया हुआ था और गुरुग्राम में अपने 3BHK फ्लैट पर आर्यन सहवाग और उसकी मां ही थी। रात को आर्यन की मां ने उसे अपने पास सोने के लिए कहा लेकिन देर रात तक वह अपनी मां के पांव दबाता रहा और उसके बाद अपने कमरे में सोने की बात कह कर वहां से निकल गया। रात करीब दो बजे वो सीधा लिफ्ट के जरिए 18वीं मंजिल पर पहुंचा और बालकनी से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि प्री-बोर्ड परीक्षा में एक पेपर नहीं देने की वजह से वह परेशान था और इसी परेशानी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।

 

रिटायर्ड फौजी विक्रम का परिवार गुड़गांव से पहले नोएडा के सेक्टर 37 में रहता था और हाल ही में उसने गुरुग्राम के सेक्टर 108 स्थित शोभा सोसायटी के 10वीं मंजिल पर फ्लैट में शिफ्ट किया था। पुलिस मामले की घटा से जांच कर रही है कि आखिरकार आर्य ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसकी जांच के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर उसके व्हाट्सएप चैटिंग, मैसेज फेसबुक आईडी इंस्टाग्राम आईडी सहित अन्य जानकारी दुकान शुरू कर दी है। आसपास रहने वाले लोगों को कहना है कि आर्यन बहुत ही शांत स्वभाव का युवक था और वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था। आर्यन की मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer