Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : नारनौंद से लापता युवक का शव सुल्तानपुर माइनर में मिला, आज होगा पोस्टमार्टम

0 minutes, 3 seconds Read

Narnaund News : youth dead body found in Hansi

Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव चार दिन बाद हांसी के नजदीकी गांव सुल्तानपुर माइनर से बरामद हुआ है। किसानों ने माइनर में शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बास थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक युवक के लापता होने का केस बास थाना में 29 नवंबर को दर्ज किया गया था। जिसमें मृतक की बहन रेखा ने बताया था कि उसका भाई 25 नवंबर से लापता है। बास पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया था।

बुधवार को हांसी क्षेत्र में गांव सुल्तानपुर माइनर में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। राहगीरों ने हांसी सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सदर थाना हांसी प्रभारी सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान हाल बास निवासी 18 वर्षीय दिलखुश मुखिया निवासी मिर्चा, जिला सिपोल बिहार के रूप में हुई है। हांसी पुलिस ने उनको सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल बास पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी और बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer