Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak News: रोहतक पुलिस एनकाउंटर में भाऊ गैंग का गुर्गा घायल, कांग्रेस नेता पर की थी फायरिंग

0 minutes, 6 seconds Read
  • Rohtak police encounter में Aman Urf kaku घायल   

Rohtak News : हरियाणा के रोहतक में मंगलवार की देर रात भाऊ गैंग के गूंगे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। ‌दोनों तरफ से चली गोलियों की वजह से रोहतक एक बार फिर गोलियों की धड़धड़ाट से गूंज उठा। ‌पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रोहतक पुलिस की एसटीएफ टीम को मंगलवार के तहत सूचना मिली कि हिमांशु भाऊ गैंग का हिस्ट्री शूटर बदमाश अमन उर्फ काकू सापला बेरी रोड़ पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए ठिकाने पर पहुंची और बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ‌

 

Rohtak News Today: सांपला बेरी रोड़ पर पुलिस मुठभेड़

Rohtak police ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश की गोली का जवाब गोली से दिया और पुलिस की गोली बदमाश के पांव में लग गई। इस दौरान कुल पांच राउंड फायरिंग हुई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए तुरंत ही रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

 

अमन उर्फ काकू पर आरोप है कि वो डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश हिमांशु भाऊ के लिए काम करता है। अमन उर्फ काकू ने हिमांशु भाऊ के इशारे पर अपने साथियों के साथ मिलकर 14 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग की थी। गोली पूर्व विधायक की टांग में लगी जिससे वह घायल हो गए थे। इस फायरिंग में पूर्व विधायक के सिक्योरिटी में तैनात पीएसओ संजीव कुमार को भी दो गोली लग गई थी और सिक्योरिटी ने भी उन बदमाशों पर फायरिंग की थी जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

 

इस मामले में बिलासपुर पुलिस ने पीएसओ संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। बदमाश अमन उर्फ काकू पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस मामले में बिलासपुर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं जिनमें रितेश रोहित राणा और मोहित नड्डा शामिल थे। जबकि अमन उर्फ काकू अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार पुलिस से बचने के लिए छिपता फिर रहा था।

 

Rohtak Encounter में पकड़े गए बदमाश पर केस

 

सांपला बेरी रोड़ पर रोहतक पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश अमन उर्फ काकू पर तीन बड़े मामले दर्ज हैं। जिनमें  रोहतक में मारपीट और फायरिंग करने का मामला 17 जुलाई 2022 को शिवाजी कॉलोनी थाना रोहतक में दर्ज किया गया था।

 

वहीं 14 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर और उसके सिक्योरिटी पर फायरिंग करने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ हुआ है।

 

इसके अलावा 26 मार्च 2025 को अपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत सदर थाना रोहतक में मामला दर्ज किया गया था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer