Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज, देर रात बारिश

0 minutes, 3 seconds Read

Haryana Weather Update: February Mausam AbTak    

Haryana weather Update: हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क परन्तु परिवर्तनशील बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। किसी सशक्त प्रभावी मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हालांकि इस माह के दूसरे पखवाड़े में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। वैसे दो दिनों से तेज गति से हवा चल रही है। साथ ही बादलवाही भी रही। मंगलवार रात्रि 10.50 बजे हिसार में गरज चमक के साथ बारिश हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में दोपहर का तापमान 22.5 से 27.9 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। रात्रि तापमान 7.2 से 11.2 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हिसार का दोपहर का तापमान 26.7 और रात्रि तापमान 9.5 डिग्री सैल्सियस रहा। ये दोनों तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। दोपहर का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस ज्यादा रहा।

हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 16 फरवरी तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश साथ ही साथ उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दिल्ली एनसीआर हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। तापमान गिरते ही धुंध और कोहरा एक बार फिर हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अपना असर दिखा सकते हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer