Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: बरवाला में युवक ने किया सुसाइड; खुद को मारी गोली, कुश्ती कोच आत्महत्या से गांव में सनसनी

0 minutes, 3 seconds Read

Latest News Barwala kheder karmbir suicide   

Latest News Barwala: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव खेदड़ में एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने घर में ही बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव के स्टेडियम में युवाओं को कुश्ती के गुर सीखता था मृतक कर्मबीर

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव खेदड़ निवासी 39 वर्षीय कर्मबीर कुश्ती खिलाड़ी रह चुका है और वह इन दोनों गांव के स्टेडियम में युवाओं को कुश्ती के गुर सीखता था। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मबीर बहुत अच्छा कुश्ती प्लेयर था और उसकी मेहनत और कुश्ती का प्रशिक्षण देने से ही गांव के अधिकांश हुआ अब तक नशे से दूर हैं।

कुश्ती कोच कर्मबीर का पत्नी से कहासुनी

ग्रामीण के मुताबिक कुश्ती कोच कर्मबीर का पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान था। ग्रामीणों के मुताबिक मानसिक तनाव की वजह से कुश्ती कोच कर्मबीर को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया था और कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया था।

लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या

मंगलवार को घर पर उसकी पत्नी काम कर रही थी और काम करते-करते वह बाहर आ गई की इसी दौरान अंदर से गोली चलने की आवाज आई। जब उसकी पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो उसका पति कर्मबीर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मवीर ने घर के अंदर जाकर खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

कुश्ती कोच आत्महत्या मामला

कुश्ती कोच के आत्महत्या करने की सूचना मिलती ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस कुश्ती कोच के आत्महत्या करने के पीछे के कारण तलाश रही है और परिजनों के बयान दर्द कर आगामी कार्रवाई करने की रणनीति पर काम कर रही है।

ये न्यूज भी पढ़ें :

बुढ़ापा पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, इनेलो का हमलावर रुख, पंचकूला में करेंगे विरोध प्रदर्शन,

सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, साथी घायल,

टोहाना चोरी का खुलासा, बंद मकान से जेवरात नगदी चोरी करने के मामले में चोर गिरफ्तार,

जींद पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार सप्लायर, पुलिस पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद,

पाबड़ा गांव से युवती घर से दिनदहाड़े फरार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer