Verification: eefe237ed2c24d7f

Accident in Jhajjar: झज्जर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत, एक घायल

0 minutes, 3 seconds Read

Jonghi Girawad Road Accident in Jhajjar      

Accident in Jhajjar: हरियाणा के झज्जर में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अज्ञात गाड़ी चालक अपने गाड़ी सहित मौके से भाग चुका था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जौंघी गिरावड़ रोड़ पर हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के गांव बिरधाना निवासी 57 वर्षीय बलजीत सिंह भारतीय सेवा में तैनात था। सेवा से रिटायरमेंट आने के बाद फौजी बलजीत अपने गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम संभालने लगा। ‌ मंगलवार को फौजी बलजीत एक मजदूर की सहायता से अपने खेतों में सिंचाई कर रहा था और रात को जब वह दोनों पानी देकर वापस घर आ रहे थे। वो दोनों जौंघी गिरावड़ रोड़ के रास्ते घर आ रहे थे कि अज्ञात गाड़ी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्ती की गाड़ी की टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए और बेसुध होकर पड़ गए। कुछ समय के बाद रिटायर्ड फौजी बलजीत के साथ काम पर गया मजदूर को होश आया तो उसने फोन पर हादसे की सूचना बलजीत के परिजनों को। दी। ‌सूचना मिलती ही बलजीत के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

 

जब परिजन घायल बलजीत और उसके साथ काम करने वाले मजदूर को लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने रिटायर्ड फौजी बलजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ काम कर रहे मजदूर को हल्की-फुल्की चोटें पाई गई है। हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer