Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में दुकानदार से मांगी रंगदारी: दुकानदारों में हड़कंप, दो काबू, Hisar Breaking News

0 minutes, 5 seconds Read

Hisar Breaking News: Om Granite Swami demanded extortion from Arya Nagar

Hisar Breaking News: हिसार में दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी और इस मामले में दो युवकों को काबू भी कर लिया। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Crime News: ओम ग्रेनाइट के मालिक से मांगी रंगदारी

हिसार के आर्य नगर के चंदन नगर स्थित ओम ग्रेनाइट के मालिक ने आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी दुकान पर शाम के समय बैठा हुआ था कि तभी वहां पर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और धमकाते हुए उन्होंने रंगदारी में उसकी काले रंग की बोलेरो गाड़ी मांगी। अज्ञात युवकों ने धमकी दी कि अगर गाड़ी देने से मना किया तो जान से मार देंगे।

 

इसकी सूचना मिलती ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिरौती मांगने की सूचना पर डीएसपी कमलजीत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया।

फिरौती मांगने वाले दो गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उसे समय वह दोनों नशे की हालत में थे,जो कुछ हुआ है वह नशे की वजह से हुआ है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार किया गई युवकों की पहचान चंदन नगर निवासी अरुण पुत्र सुभाष और धोलू पुत्र बलबीर के रूप में हुई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer