Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : केन्द्र का बजट विकसित भारत बनाने की दिशा में बड़ा कदम -सतीश दुबे

0 minutes, 5 seconds Read

Hisar News : Central budget big step towards making India developed – Satish Dubey

-जिन्होंने अपने समय में कमियां रखी, केवल वो ही निकाल रहे बजट में कमी-

-अमेरिका के साथ ट्रेड डील से बढ़ेगा व्यापार, अनेक नए रास्ते खुलेंगे-

Hisar News : केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे ने ने हाल ही में केन्द्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को विकास को गति देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है।
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट में विभिन्न वर्गों को राहत देने वाला, हर वर्ग के हितों का ख्याल रखने वाला व देश को विकास की ओर ले जाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए जरूरी है और हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए ताकि देश को विकसित बनाने में हर वर्ग की भागीदारी हो।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बजट में कमियां केवल वे ही लोग निकाल रहे हैं, जिन्होंने अपने समय में कमियां छोड़ी थी और जो जनता को साथ लेकर नहीं चले लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के ध्येय के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता को भरपूर समर्थन भाजपा सरकार को मिल रहा है।
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से विकास के नए रास्ते खुलेंगे, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल यही रह गया है कि वह सरकार के हर काम में मिन मेख निकाले। बजट आता है तो विपक्ष के लोग बजट की आलोचना करते हैं और अब जब अमेरिका से ट्रेड डील हो गई तो विपक्ष के लोग उसकी आलोचना में लग गए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर कदम व हर फैसला भारत के सुनहरे भविष्य के लिए कर रही है और पहली बार देश सुरक्षित हाथों में हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इससे पहले जिला कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, बजट टोली के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा बजट टोली के जिला संयोजक अशोक मित्तल, महामंत्री आशीष जोशी व कृष्ण सरसाना, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, चेयरमैन रविंदर रॉकी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सरोज सिहाग, मनदीप मलिक, रामचंद्र गुप्ता, रतन सैनी, सुरेन्द्र सैनी, सुरेन्द्र लाहोरिया, महेन्द्र सिंह पानू व धर्मबीर पानू सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer