Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: हांसी पुलिस पर फायरिंग; छोटू मिष्ठान भंडार के संचालक से फिरौती मांगने वाले बदमाश ने की फायरिंग

0 minutes, 4 seconds Read

Latest News Hansi : पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Hansi: हरियाणा के हांसी में बदमाश ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पांव में गोली मारी और उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश को फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे हथियारों की बरामड़की के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी।

छोटू मिष्ठान भंडार हांसी से फिरौती मांगने का मामला

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हांसी में पिंटा चिकन कॉर्नर पर काम करने वाले अनुराग ने शुक्रवार को अपने एक साथी के साथ मिलकर छोटू मिष्ठान भंडार हांसी के संचालक से 50 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की थी। इसको लेकर उन्होंने दुकान पर एक पर्ची फेंकी थी। पर्ची में लिखा था कि जल्दी से जल्दी 50 लख रुपए का प्रबंध करके दें अन्यथा अंजाम पहुंचने के लिए तैयार रहे। ‌

सुंदर नहर किनारे पुलिस एनकाउंटर

यह घटना पूरे शहर में आपकी तरह फैल गई और तमाम व्यापारी संगठन एकजुट होकर इसके विरोध में खड़े हो गए। पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अनुराग और हिमांशु को हिरासत में ले लिया था। पुलिस अनुराग को शुक्रवार शनिवार की रात को करीब 11 बजे सुंदर नहर पर हथियार की बरामदगी करने के लिए लेकर गई थी। लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी और अनुराग उतरने लगा तो उसने उतरते समय पुलिस कांस्टेबल से उसकी बंदूक छीन ली और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।

 

फिरौती मांगने वाले बदमाश के निशाने से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। लेकिन वह फायरिंग करते हुए भागना चाह रहा था तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अनुराग पर गोली चला दी। गोली अनुराग के पांव में लगी तो उसके हाथ से बंदूक छूट गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। गोली लगने से बदमाश अनुराग घायल हो गया उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

गौरतलब है कि हांसी की सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार पर शुक्रवार के दोपहर को करीब साढ़े 3 बजे एक बाइक आकर रूकती है और उसे उतारकर एक युवक दुकान के काउंटर पर जाता है। दुकान पर मौजूद करिंदे को युवक एक पर्ची देता है और मालिक को देने के लिए कहता है। जब करिदें ने पर्ची दुकान के स्वामी हिमांशु को दी तो हिमांशु ने पर्ची खोल कर देखा तो उसमें लिखा था लाला एक दिन का समय है 50 लाख रुपए का प्रबंध कर लेना, एक दिन का टाइम है और नहीं किया तो अगला काम मेरा है।

 

हिमांशु ने तुरंत ही इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर और शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे पर मामले की जांच करने में जुट गई। नहीं छोटू मिष्ठान भंडार के स्वामी से दिनदहाड़े फिरौती मांगने की घटना पूरे शहर में आपकी तरफ फैल गई और शहर के तमाम व्यापारी इकट्ठा होकर दुकानदार के समर्थन में खड़े हो गए।

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी तुरंत ही जांच पड़ताल शुरू कर दी और आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस आरोपी को वारदात में प्रयोग किए जाने वाले हथियार बरामद करने के लिए सुंदर नहर ब्रांच किनारे लेकर गई थी कि वहां पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। घायल बदमाश को हांसी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद ही सारे पर कर दिया गया।

 

हरियाणा न्यूज़ की टीम बदमाश अनुराग के घर पहुंची तो उसके बुजुर्ग पिता मिले उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दोपहर को उसका बेटा अनुराग अपनी मां की दुआ लेने की बात कह कर अपने साथी हिमांशु के साथ बाइक पर सवार होकर गया था। उन्होंने बताया कि हिमांशु उसके घर के पास ही किराए के मकान में रहता है। उन्होंने बताया कि उसके चार बेटियां और एक बेटा अनुराग ही है और वह बुजुर्ग दंपति बीमार रहते हैं। घर से जाने के बाद अनुराग और उसके दोस्त हिमांशु ने क्या किया है इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer