Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी से विवाहिता फरार: कागजात गायब; बच्चों को सास के पास छोड़ गई, Women missing

0 minutes, 3 seconds Read

Married Women missing Hansi News   

Hansi News: हांसी से एक विवाहित अज्ञात परिस्थितियों में लापता ( Women missing )  हो गई। काफी तलाश कर लेंगे बावजूद भी महिला का कोई पता नहीं चला और घर से महिला के कागजात और बैंक पासबुक भी गायब मिली। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

युवक काम कर घर पहुंचा तो पत्नी गायब 

हांसी शहर की जगदीश कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले निशा के साथ हुई थी। शादी के बाद निशाने दो बच्चों को जन्म दिया दिन में लड़की की उम्र 3 साल और बेटे की उम्र  करीब 1 वर्ष है। वह घर पर अपनी पत्नी बच्चों और अपनी मां को छोड़कर काम पर गया हुआ था और जब 20 फरवरी की सुबह करीब 11 घर पर पहुंचा तो घर से उसकी पत्नी निशा गायब मिली।

बच्चों को सास के पास छोड़ विवाहिता लापता 

हांसी से विवाहिता फरार: कागजात गायब; बच्चों को सास के पास छोड़ गई, Women missing

अमित ने बताया कि उसके दोनों बच्चे अपनी दादी के पास थे लेकिन निशा के बारे में किसी को कोई पता नहीं था। उसने अपनी ससुराल फोन मिलाकर निशा के बारे में पता किया तो उसकी मां फोन पर उल्टा सीधी बोली और फोन काट दिया। उसके बाद उसने निशा की अपनी तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर भी तलाश किया लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। जब उसने घर पर आकर अलमारी को चेक किया तो अलमारी से निशा के बैंक खाते की पासबुक और उसके सभी कागजात गायब मिले।

 

पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत हांसी शहर थाना पुलिस को दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना हंसी पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer