Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala News: बरवाला में भाई-भाभी और भतीजे ने किया हमला, दीवार कूदकर घर में घुसकर मारपीट

0 minutes, 6 seconds Read

Brother bhabi and Nephew Attack in Barwala News   

Barwala News: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव में भाई भाभी और भतीजे ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में घायल हो गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके भतीजे और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़ित व्यक्ति का भाई अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढाड गांव में जमीनी विवाद 

हिसार जिले के गांव ढाड निवासी बिजेंद्र पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहित पुत्र सेवा सिंह और उसकी मां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से रोहित को जेल भेज दिया जबकि उसकी मां को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ‌( Hisar News Today )

प्लाट को लेकर भाईयों में झगड़ा 


गौरतलब है कि बिजेन्द्र पुत्र रिसाल सिंह निवासी गांव ठाड, जिला हिसार ने बताया कि दिनांक 15.02.2026 को रात करीब 9 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसका भाई सेवा सिंह अपनी पत्नी सुमन व बेटे रोहित के साथ उसके मकान की दीवार कूदकर अंदर आ गया। आरोप है कि सेवा सिंह ने अपने हाथ में लिए हुए तेजधार हथियार (जेलुआ) से उस पर हमला कर दिया। बचाव करते समय शिकायतकर्ता के हाथ पर चोट लगी। ( Crime News Hisar )

 


इसके बाद आरोपी रोहित व सुमन ने भी डंडों से उसके मुंह व नाक पर वार किए, जिससे उसे चोटें आईं और खून निकलने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराकर शिकायतकर्ता को छुड़वाया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer