Verification: eefe237ed2c24d7f

फर्जी दस्तावेज तैयार कर Government Scheme का लाभ लेने वाला गिरफ्तार: पुलिस रिमांड में उगलेगा राज, Hisar News Today

0 minutes, 6 seconds Read

Availing benefits of government scheme on Fake documents

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार आर्थिक शाखा के जांच करता बीर सिंह के नेतृत्व में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुचित लाभ लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी का नाम

प्राप्त शिकायत के अनुसार कुछ व्यक्तियों द्वारा मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत करवाया गया तथा बाद में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर बोर्ड से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि पंजीकरण के साथ लगाए गए मृत्यु प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों में भिन्नता पाई गई तथा मृत्यु प्रमाण पत्र अलग-अलग स्थानों से फर्जी तरीके से तैयार किए गए थे। ( Hisar crime News Today )

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेंदर कुमार पुत्र अर्जुन दास निवासी कैमरी रोड हिसार ने कुल 8 मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजना का लाभ उठाया। इस दौरान आरोपी ने करीब 11 लाख 45 हजार रुपये की राशि का अनुचित लाभ प्राप्त किया। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ सांठगांठ कर राशि का आधा-आधा बंटवारा किया, जबकि कुछ मामलों में पूरी राशि स्वयं हड़प ली।

CSC संचालकों से मिली भगत कर सरकारी योजना में धोखाधड़ी

प्राथमिक जांच में सामने आया कि कुछ एजेंटों/CSC संचालकों व अन्य व्यक्तियों ने आपस में मिलकर मृतकों के नाम पर निर्माण कार्य करने के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाए और उन्हें BOCW बोर्ड में पंजीकृत करवा दिया। इसके बाद पंजीकरण नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित विभाग से लगभग 2,15,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मृतक के नाम से खाते में डलवा ली गई।


सरकारी योजना धोखाधड़ी मामले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है तथा इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और एजेंटों/CSC संचालकों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer