Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi Hisar में तेज आंधी ने मचाई तबाही: हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आधी रात तक बिजली गुल

0 minutes, 8 seconds Read

Hansi Hisar Tej Aandhi Ne machai tabahi

Hansi Hisar News: हिसार में तेज हवा के साथ बारिश के कारण वीरवार शाम को हिसार और हांसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई गुल हो गई। जिसमें 33 केवी के 5 सब स्टेशन ब्रेकडाउन हो गए, जिनमें चूली-मोढ़ाखेड़ा, सीसवाल, गैबीपुर, अग्रोहा-नंगथला व सेक्टर 1-4 शामिल है। ये सब स्टेशन साढ़े तीन घंटे से बंद रहे, जबकि 11 केवी के 12 फीडरों में बिजली ठप रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव डाया, लुदास, बुडाक, आदमपुर, माडल टाउन, अग्रोहा, नीम अड्डा, खैरमपुर जगमग, मोढ़ाखेडा एपी, महलसरा एपी और हांसी का रूपनगर, सिसाय, राजपुरा , पाली इत्यादि शामिल रहे। ( Latest News Hisar )

उपरोक्त क्षेत्रवासियों ने बताया कि शिकायत दर्ज करवाने के लिए निगम की तरफ से जारी किए गए मोबाइल नंबर तक बंद पड़े रहे, जिस कारण समस्या का निदान देर रात तक न हो सका। 600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक 50 प्रतिशत बिजली संबंधित शिकायतों का समाधान न हो सका।

 

तेज हवा व बारिश के कारण हिसार शहर में भी बिजली कट लगे। रामनगर, सेक्टर 1-4, आइटीआइ, कुम्हारण मुहल्ला, योग नगर, ढाणी बड़वाली, सेक्टर 14 पार्ट टू, नागरिक अस्पताल समीप क्लाथ मार्केट, गुजरी महल समीप क्षेत्र, राजगुरु मार्केट, पड़ाव चौक, जहाजपुल चौक, भगत सिंह चौक, आउट साइड मोरी गेट, पठाना मुहल्ला, छबीलदास गली, तेलियान पुल, शांति नगर, पटेल नगर, 12 क्वार्टर, मिल गेट व सटे क्षेत्र शामिल रहे। ( Hisar News Today )

हांसी का मौसम

हांसी जिले के सिसाय सब स्टेशन से सप्लाई होने वाली बिजली गांव राजपुरा पाली और ढाणी ब्राह्मण में आधी रात को 2:00 बजे के बाद सुचारू रूप से चल पाई। उधर बरवाला क्षेत्र में तेज आंधी की वजह से सड़कों पर पेड़ गिर गए जिसके कारण यातायात बाधित हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़कों से पेड़ों को हटाया गया और उसके बाद यातायात सुचारू रूप से चल पाया।

 

उधर मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को लेकर भी मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि धूल भरी तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने सलाह दी है कि बिना किसी ठोस हो जाए के घरों से बाहर न निकले और पेड़ पौधों के साथ-साथ बिजली के खाबो से भी दूर रहे। ( Haryana News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer