Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News Today: गुज्जर बाड़ा में लगी आग, पशु बाड़े में आग, गांव में दहशत, लाखों का नुक़सान

0 minutes, 10 seconds Read

Narnaund News Today :  animal house fire in Gurjar bada

Narnaund News Today: हांसी जिले के गांव गुज्जर वाड़ा में बीती रात अज्ञात परिस्थितियों में पशु बाड़े में आग लग गई। आग लगने की वजह से करीब आधा दर्जन पशु बुरी तरह से जुलूस गए वहीं मकान में रखा देश कीमती सामान भी जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही थी परिवार इस हादसे में बाल बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही हांसी और नारनौंद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम भी रात को ही घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से झुल्से से पशुओं का उपचार शुरू कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुज्जर बाड़ा में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक गांव गुज्जर बाड़ा निवासी राजेंद्र उर्फ लाख अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात को करीब 12 बजे अपने दिनचर्या के कार्य करके मकान में सो गया था। रात करीब 2 बजे अचानक से मकान की बिजली बंद हो गई तो राजेंद्र ने बाहर निकाल कर देखा तो उसके पशु बड़े और साथ लगते तूड़ी के कमरे में आग लगी हुई थी। उसने तुरंत ही आसपास के घरों में आवाज लगाई और आगजनी की सूचना डायल पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड को दी। ( Hansi ki Taaja News )

 

सूचना मिलते ही हांसी और नारनौंद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर काम साजन ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन सुबह 9:30 बजे तक मकान और पशु बड़े से धुंआ उठ रहा था। इस दौरान मकान के अंदर रखी तूड़ी, गेहूं, चक्की, गंडासा, वाशिंग मशीन, पंखा सहित अन्य सामान बुरी तरह से जलकर खाक हो गया। वहीं पशु बाड़े में बंधे करीब आधा दर्जन पशु बुरी तरह से झुलस गए। पशु बाड़े में लगी आग की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झूल्से पशुओं का उपचार शुरू कर दिया। ( Hansi News Today )

 

पीड़ित पशुपालक राजेंद्र उर्फ लख्खा ने बताया कि वह एक जमीन का मालिक है और करीब डेट दर्जन पशु पालकर ही अपने परिवार का गुर्जर वसर कर रहा है। उसके साथ लड़कियां हैं और सातों लड़कियां पास के गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। उसके पशु बारे में लगी आग की वजह से मकान में रखी चूड़ी मकान की छत चार भैंसे एक गाय और एक छोटा बच्चा ( पशु ) बुरी तरह से झुलूस गया। इस दौरान उसके मकान में रखें बिजली के उपकरण मकान की छत सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। भगवान का शुक्र है किस समय रहते नींद खुल गई और उसने और उसके बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई। ( Haryana News Today )

 

ग्रामीण दारा सिंह पुत्र बलवंत सिंह, संजय उर्फ डाक्टर,
कलीराम, रामफल, पृथ्वी, सतबीर ढाणी, नरसी, सतीश पुत्र धर्मपाल, नरेश, महाबीर, रामफुल, भालसिंह, संदीप, मंदलाल इत्यादि ने बताया कि रात को करीब सवा दो ढाई बजे मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए थे लेकिन दो फायर ब्रिगेड के गाड़ियों के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह 9:30 बजे तक भी मकान से धुआं उठ रहा था और आग धधक रही थी। ग्रामीणों ने समाजसेवी और राजनेताओं से गुजारिश की है कि वह इस गरीब पशुपालक की मदद के लिए आगे आए ताकि यह अपने साथ बेटियों के साथ अच्छे से जिंदगी गुजर बसर कर सके क्योंकि इस हादसे ने राजेंद्र और उसके परिवार को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है।  ( Hisar News Today )

 

इस संबंध में पटवारी सोमराज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव गुर्जर बाद में पशु बाड़े में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच करने में जुटे हुए हैं। पशुपालक के घर में लगी आग का आकलन किया जा रहा है और जो भी नुकसान हो गया उसकी रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को समिट कर दी जाएगी। वहीं सूचना मिल रही है कि हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की गुजरवाड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं लेकिन अभी तक पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के किसी प्रवक्ता या निजी व्यक्ति ने कोई जानकारी नहीं दी है। ( Breaking News Today )

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer