Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak Firing News: रोहतक में दुकानदार पर फायरिंग, दो गोलियां मारकर हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

0 minutes, 6 seconds Read

Rohtak Firing News Today: Haryana Crime Update  

Rohtak Firing News Today: रोहतक शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार को एक व्यक्ति ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। ‌ गले और मुंह पर गोलियां लगने की वजह से दुकानदार गंभीर रूप से घायल होगा जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और मौके से फॉरेंसिक टीम भी सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है। ( Rohtak News Today )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर निवासी प्रवीण कुमार ने रोहतक के गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट सरिया की दुकान की हुई है। हर रोज की तरह शनिवार को भी प्रवीण अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि तभी वहां पर पैदल चलते हुए एक व्यक्ति वहां पर पहुंचा और प्रवीण पर फायरिंग शुरू कर दी। ‌ प्रवीण कुछ समझ पाता है उससे पहले ही प्रवीण के मुंह और गले में दो गोलियां लगी जिसे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। ‌ गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर दुकानदार को गोली मारकर वहां से फरार हो चुका था। ( Rohtak jile ki Taaja News )

 

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घर प्रवीण को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। प्रवीण की हालत गंभीर बताई जा रही है और इस वारदात की सूचना मिलते ही उसके परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फौरन सिस्टम मामले की गहनता से जांच करने में लगे हुए हैं। फौरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है। ‌ पुलिस हमलावर की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज संभालने में लगी है। पूरे मामले की जांच ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस कर रही है।

हरियाणा में किसानों का फुटा गुस्सा, सिवानी मंडी में सड़क पर बैठे किसान, सिरसा में हाइवे जाम, हिसार में तनातनी,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer