Verification: eefe237ed2c24d7f

Dental Hospital Hisar पर CM Flying का छापा, नौंवी पास कर रहा था ईलाज

0 minutes, 6 seconds Read

Dental Hospital Hisar CM flying raid 

हिसार शहर के डाबड़ा चौक पर स्थित डेंटल अस्पताल ( Dental hospital Hisar )  पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा। यहां बिना किसी मान्यता और चिकित्सीय योग्यता के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई।  टीम ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई शुरू करवा दी है। कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीम को सूचना मिली थी कि गेरा डेंटल क्लिनिक हिसार में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से डेंटल उपचार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और क्लिनिक के दस्तावेजों सहित वहां कार्यरत लोगों की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि क्लिनिक किसी भी सरकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं था। मौके पर कोई वैध लाइसेंस व पंजीकृत डाक्टर से संबंधित रिकार्ड नहीं मिला। रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। ( Hisar Ki Taaja News )

नौवीं पास झौला छाप डॉक्टर करता मिला मरीजों का उपचार

CM Flying की जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार नामक युवक 9वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। वह मरीजों की जांच कर रहा था और दवाइयां दे रहा था। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों से पूछताछ की तो उन्होंने भी इसकी पुष्टि की। वहीं dental clinic Hisar संचालक महेंद्र बजाज ने टीम को बताया कि क्लीनिक डा. तरुण गेरा नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है, लेकिन मौके पर डा. तरुण गेरा के नाम से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल बुक या ओपीडी स्लिप नहीं मिली। अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। क्लीनिक ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी आवश्यक अनुमति नहीं ली हुई थी। ( Hisar News Today )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer