Verification: eefe237ed2c24d7f

Srishti School के छात्रों ने Hbse Board मेरिट में बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी का माहौल

0 minutes, 13 seconds Read

Srishti School Result

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ ( Srishti School ) का कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया, बल्कि बोर्ड मेरिट सूची में भी अपना स्थान बनाकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Hbse Result 12th Class


Srishti School के छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सतत सहयोग तथा विद्यालय के समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष गर्व का विषय यह रहा कि विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। ( Narnaund News Today )

 

 


Srishti international sports School में शिक्षा ग्रहण कर hbse 12th Class Result बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रिया, जतिन (माजरा), गुरुचरण सिंह, कशिश, एंजल दूहन, सिलबिया, मनीष, सौरभ, हर्ष, जतिन(लुहारी), युवराज, प्रिंस, दक्षदीप, गौतम, सुभम खंडेलवाल, हिमांशु, गौरव, तनिष, एवं इशांत का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
इस खुशी के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को फूलमालाएं एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई (लड्डू) वितरित की गई। कार्यक्रम में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ाया। ( Hansi ki Taaja News )

 

इस अवसर पर  Srishti School के डायरेक्टर अनूप लोहान एवं सोनिया मैम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधक अनूप लोहान ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग के कारण यह उपलब्धि संभव हो पाई है। विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ( Hansi News Today )

 

उन्होंने कहा कि सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल भविष्य में भी शिक्षा, खेल एवं संस्कारों के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकगण को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ( Latest News Hansi )

 


इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, राजेंदर सिंह, जय भगवान, रीना, अनीषा रानी, रमेश कुमार, कप्तान सिंह, संतोष, ज्योति, सुमन देवी सहित अन्य अभिभावक एवं समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ( Haryana News Today )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer