Verification: eefe237ed2c24d7f

10th Result में नारनौंद क्षेत्र की छात्राओं का दबदबा बरकरार: पूरे हरियाणा में लहराया परचम

0 minutes, 9 seconds Read

SBS School Madha 10th Result


साक्षी तथा सकोमल ने पाया हरियाणा में तीसरा स्थान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News Today: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी नारनौंद क्षेत्र के छात्रों का दबदबा रहा। पूरे हरियाणा में दसवीं कक्षा के 11 छात्रों ने 500 में से 497 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है जिनमें से दो छात्राएं SBS School Madha की विद्यार्थी हैं।

 

Hbse Board 10th Result 


एस०बी०एस० स्कूल माढा के छात्र हर दिन नया आयाम हासिल करते हैं। स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब दसवीं कक्षा के भी कुल् 96 विद्यार्थियों में से सकोमल तथा साक्षी ने ( hbse Result ) 497 अंकों के साथ पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान हासिल किया, 21 विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक हासिल किए हैं। वहीं 42 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक तथा कुल 79 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि है। ( Hansi ki Taaja News )

 


इस अवसर पर SBS School Madha के डायरेक्टर डॉ. सुनील चहल ने बताया कि स्कूल में बच्चों के चहुंमुखी विकास की तरफ ध्यान दिया जाता है तो चाहे वह खेल हो या पढ़ाई हो। अभी स्कूल के चार छात्र नेशनल खेलों में हिस्सा लेकर आए थे तथा अभी वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता का तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के अंदर टीम वर्क में काम किया जाता है जिसका परिणाम अच्छा ही मिलता है तथा उन्होंने सारे स्टाफ को बधाई का पात्र बताया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक चिराग, शारदा, पूजा, विजय, विकास, मंजू, नीतू, कोमल, रेखा,बलजीत, कुसुम आदि मौजूद रहें। ( Latest News Hansi )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer