Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News: भैंस चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पशु चोर गिरोह ने पुलिस रिमांड में उगले राज

0 minutes, 6 seconds Read

Jind News: Julana buffalo theft mastermind arrested   

Jind News: जींद पुलिस ने पशु चोरी के बड़े मामले में अहम सफलता हासिल की है। जुलाना थाना पुलिस ने 9 लाख रुपये की चार भैंसें चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पुलिस रिमांड कर लिया है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

9 लाख रुपए की चार भैंस चोरी का मास्टरमाइंड 

Jind Police के अनुसार जुलाना निवासी अजय की डेयरी से अज्ञात बदमाश रात के समय ताला तोड़कर करीब 9 लाख रुपये की चार भैंसें चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना जुलाना में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई। ( Viral News Today in Hindi )

 

पुलिस पूछताछ में भैंस चोरी का मास्टरमाइंड का नाम आया सामने

जींद पुलिस ने तकनीकी जांच और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पहले शारिक (शामली, उत्तर प्रदेश) और राशिद (मंडावर) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में सादिक जोगी का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। ( Julana News Today )

जींद पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer