Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: नारनौंद की ये सड़कें होंगी चकाचक, मंडी तक पहुंचने का रास्ता होगा सुगम

0 minutes, 6 seconds Read


Latest News Narnaund roads will be spick and span     

Latest News Narnaund : किसान फसल को जब मंडी तक लेकर आता है तो टूटी हुई सड़कों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। किसानों को मंडी तक फसल पहुंचाने में कोई दिक्कत ना हो और एक गांव को दूसरे गांव तक सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से सभी नारनौंद की सड़के मुरम्मत करके चकाचक बनाने का काम किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

किसानों को मंडी तक पहुंचने वाली सड़के होंगी चकाचक, रास्ता होगा सुगम – उदय सिंह लोहान 


मार्केट कमेटी नारनौंद के चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान ने बताया कि किसानों को मंडी तक फसल पहुंचाने में दिक्कत आती थी काफी गांवों के किसान शिकायत भी कर चुके थे। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्णय लिया गया कि गांव भैणी अमीरपुर से मिलकपुर, नारनौंद से कागसर वाया सुलचानी, भैणी से बुडाना, नाड़ा से कापड़ों, नारनौंद से मोठ, सुलचानी से पेटवाड़ सड़क मार्ग की मुरम्मत के कार्य के लिए मार्केटिंग बोर्ड को लिखकर भेजा गया हैं। ( Hansi News Today )

 

जल्द होगा सड़क मुरम्मत का काम शुरू

उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी सड़कों की मुरम्मत का काम शुरू हो जाएगा ताही लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वही गांव नारनौंद से माजरा, खांडा खेड़ी से कागसर ओर माढ़ा से जनता नगर की सड़क मार्ग मंजूर हो चुके हैं इनका काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड ने मंजूरी दे दी हैं। इस अवसर पर पर मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन बिजेंद्र शर्मा, महेंद्र लखेरा, ईश्वर सिंह, ध्यान सिंह, सुशील, सतीश, कर्मवीर भट्ट, जगदीश पूनिया, सत्यवान आदि मौजूद थे। ( Haryana News Today


मार्केट कमेटी सचिव रवि श्योराण ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को चेयरमैन सहित सभी सदस्यों की मीटिंग में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव रखे गए हैं। मंजूरी के लिए विभाग को भेज दिए जाएंगे।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer