Verification: eefe237ed2c24d7f

Accident: सत्संग में जा रहे श्रृद्धालुओं का एक्सीडेंट, ऑटो की थार से टक्कर, एक महिला की मौत, कई घायल

0 minutes, 2 seconds Read

Bawani Khera Accident News in Hindi

Haryana News Today : हरियाणा के हांसी जिले के गांव से कुछ श्रृद्धालु ऑटो में सवार होकर सत्संग में जा रहे थे कि बवानी खेड़ा के टी प्वाइंट पर ऑटो और थार गाड़ी की टक्कर ( Accident) हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बुजुुर्ग महिला सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जिले के गांव ढ़ाणी मेहंदा से कुछ ग्रामीण महिलाओं सहित ऑटो में सवार होकर भिवानी सत्संग में जा रहे थे। जब उनका ऑटो बवानी खेड़ा के नजदीक टी प्वाईंट पर पहुंचा तो सामने से आ रही थार गाड़ी से टक्कर हो गई। जिसके कारण ऑटो में सवार श्रृद्धालुओं में चीख पुकार मच गई और ऑटो सवार श्ऱद्धालुु घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को तुरंत ही उपचार के लिए बवानी खेड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान 77 वर्षीय फूलो देवी की मौत हो गई। जबकि 70 वर्षीय बिबो की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवा दिया। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद थार गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही ढ़ाणी मेहंदा में मातम पसर गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer