Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार सीवरेज हादसा: सीवरेज की सफाई के दौरान युवक की मौत, एक सप्ताह में दूसरी मौत

0 minutes, 2 seconds Read

Hisar Sewerage Accident

Hisar Sewerage Accident : हिसार में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहाजपुल के पास सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से सफाई करने सीवरेज में उतरे युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। एक सप्ताह में सीवरेज सफाई के दौरान हिसार में दो युवक जान गंवा चुके हैं। जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के जहाजपुल चौंक के नजदीक पिछले चार पांच दिनों से सीवरेज सफाई का काम चला हुआ था। शनिवार की अलसुबह सीवरेज की सफाई के लिए एक युवक सीवरेज में उतरा था कि वो बाहर नहीं निकल पाया। कुछ समय के बाद उसके साथ काम करने वाले मजदूर उसे बेहौंशी की हालत में बाहर निकालकर लाए। ( Hisar News Today )

Hisar Sewerage Accident: हिसार सीवरेज की सफाई के दौरान हादसा, युवक की मौत

जब उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले 18 वर्षीय मेहरबान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मेहरबान कुछ समय पहले ही काम की तलाश में हिसार आया था। बारिश के सीजन में हिसार में सीवरेज सफाई का काम चल रहा है और मेहरबान को यहां पर काम मिल गया।

हिसार के गंगवा गांव में भी करीब एक सप्ताह पहले सीवरेज सफाई के दौरान दो युवक सीवरेज में ही बेहौंश हो गए थे। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की गंभीर हालत के चलते उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक सप्ताह के भीतर हिसार में दो बड़े हादसों से दहशत का माहौल बना हुआ है और इसमें प्रशासन की लापरवाही बताई जा रही है। गंगवा गांव में मृतक मोनू के परिजनों ने प्रशासन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया था कि बिना ऑक्सीजन सिलेंडर व सैफ्टी कीट के सोनू व मोनू को सीवरेज में जबरदस्ती उतार दिया गया। जिससे मोनू की मौत हो गई। जबकि सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

Hisar Sewerage Accident: हिसार सीवरेज की सफाई के दौरान हादसा, युवक की मौत

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer