Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News Hisar: मुर्गी फार्म में करंट लगने से मौत, नहर में महिला को सांप ने डंसा

0 minutes, 3 seconds Read

Latest News Hisar Haryana

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Hisar : हिसार जिले के गांव जुगलान में मुर्गी फार्म में करिंदे को करंट लग गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। ‌वहीं नहर में कपड़े धोने गई महिला को सांप ने डस लिया। करंट लगने से यूपी के ओरैया के रहने वाले युवक की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके परिजनों के वाले कर दिया।

हिसार जिले के जुगलान गांव में मुर्गी फार्म पर काम करने वाले करिंदे अमित (19) को बिजली का करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। वह यू.पी. के औरैया का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार यू.पी. के ओरैया का अमित करीब तीन महीने पहले अपने गांव से जुगलान स्थित एक मुर्गी फार्म पर काम करने के लिए आया था। एरिया में उसके गांव के कई मजदूर काम करते हैं। उसे शाम करीब पांच बजे मुर्गी फार्म में काम करते समय अचानक बिजली का करंट लग गया। पास में काम करने वाले दूसरे मजदूरों ने उसे संभाला और गांव के एक डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए।

डॉक्टर ने चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की टीम ने शनिवार को मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

नहर पर सांप ने महिला को डंसा

Hisar ki Taaja khabar: इसके अलावा रायपुर के पास नहर पर कपड़े धो रही महिला सुमन को सांप ने डंस लिया। बाद में परिजन महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल की ईमरजेंसी में लेकर आए। वहां महिला का उपचार चल रहा है। उपचाराधीन सुमन ने बताया कि वह सुबह नहर पर कपड़े धोने के लिए गई। इसी दौरान एक सांप ने डंस लिया। बाद में परिजन उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer