---Advertisement---

Accident News: हिसार में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्रा की मौत, परीक्षा दिलवाने जा रहा पिता घायल

Follow Us
---Advertisement---

Latest Hisar Accident News in Hindi

Accident News: हिसार जिले गांव सिन्दोल के पास शनिवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि उसका पिता घायल हो गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एवं मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर अध्याय ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

 

अग्रोहा पुलिस को दिए बयान में हिसार जिले के गांव बालक के विनोद कुमार ने बताया कि वह रंग-रोगन का काम करता है। उसकी दो लड़की और एक लड़का है। वह शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अपनी 20 वर्षीय बेटी कुसुम के साथ घर से बाइक पर सवार होकर आर्यनगर में एग्जाम सेंटर पर जा रहा था। बेटी कुसुम बी.ए. सैकिंड ईयर की छात्रा थी और आज उसका पेपर था।

 

विनोद कुमार ने बताया कि जब हम गांव से किरोड़ी से सिन्दोल के पास पहुंचे तो मिट्टी से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायलों को अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसकी बेटी कुसुम को मृत घोषित कर दिया। अग्रोहा थाना पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer