Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund CIA Police की बड़ी कार्रवाई: चरस ( सुल्फा ) का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

0 minutes, 4 seconds Read

Main hashish supplier arrested in Narnaund CIA Police

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा न्यूज, नारनौंद: Narnaund CIA Police ने चरस (सुल्फा) बरामदगी मामले में कार्यवाही करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस एक नशा तस्कर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस नशा तस्करी के मामले में पुलिस गहनता से जांच करने में लगी हुई है और इससे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


नारनौंद CIA पुलिस ने मई 2026 में बास थाना क्षेत्र से अकबरपुर निवासी संदीप को 489 ग्राम सुल्फा (चरस) सहित काबू किया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बास थाना में मामला दर्ज करके पूछताछ की तो इस नशा तस्करी के तार जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा से जुड़ गए। नारनौंद सीआईए पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए दनौदा खुर्द निवासी राहुल पुत्र बसाऊ को पकडऩे में सफलता हासिल की है। राहुल चरस तस्करी का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस चरस सप्लायर से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि उससे जुड़े नशे के कारोबारियों के बारे में पुख्ता सबूत ईक्टठा कर उन्हें भी सलाखों के पीछे किया जा सके।


इस संबंध में सीआईए नारनौंद के उपनिरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि बास थाने में दर्ज चरस बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर के रूप में दनौदा खुर्द निवासी राहुल का नाम सामने आया था। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नशा तस्करों के तार जोड़े जा रहे हैं अगर इस मामले में अन्य की भी भागेदारी सामने आती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer