Verification: eefe237ed2c24d7f

चानौत जल आंदोलन : आज पेटवाड़ गांव ग्रामीण संभालेंगे आंदोलन की कमान

0 minutes, 5 seconds Read

Petwar villagers will take charge of Chanot protest 

Haryana News Today: हांसी जिले के गांव चानौत जल आंदोलन में टी लगाने को समर्थन देने के लिए 58वें दिन मसूदपुर के लोगों ने मोर्चा संभाला। जबकि सोमवार को पेटवाड़ गांव के ग्रामीण पहुंचेंगे और अपना समर्थन देंगे। रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मसूदपुर के लोग चानौत आए और ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पेटवाड़ व कंवारी गांव के ग्रामीण चानौत पहुंचकर देंगे समर्थन

चानौत आंदोलन समिति ने घोषणा की कि अब रोघी खाप और बूरा खाप के 24-26 गांव बारी-बारी से आंदोलन की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रत्येक रविवार एक गांव चानौत पहुंचकर धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। समिति ने बताया कि सोमवार को पेटवाड़ गांव चानौत पहुंचकर अपना समर्थन देगा, जबकि मंगलवार को कंवारी गांव एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होगा। इस बीच चानौत गांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ता विजय ने आंदोलन समिति के साथ मिलकर महत्वपूर्ण दस्तावेज सार्वजनिक किए। ( Hansi News Today )

अमृत योजना के अंतर्गत सात गांवों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने का उल्लेख

समिति ने कहा इन दस्तावेजों में अमृत योजना के अंतर्गत कर्नाटक राज्य के सात गांवों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने का उल्लेख है। समिति का प्रश्न है कि यदि अमृत योजना के तहत अन्य राज्यों के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है तो चानौत गांव को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती।

 

चानौत गांव के पेयजल संकट का शीघ्र समाधान करने की मांग 

समिति ने सरकार से मांग की कि चानौत गांव के पेयजल संकट का शीघ्र समाधान किया जाए। धरना कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 14 जुलाई तक चानौत गांव में टी लगाकर पेयजल कनेक्शन दें। नहीं तो 17 को जींद में पीएम से गांव के लिए टी मांगने जाएंगे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer