Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो दी धमकी

0 minutes, 4 seconds Read

Minor raped in Barwala

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala News: बरवाला में नाबालिग से दुष्कर्म करने, डरा धमकाकर नाबालिग बच्ची को गर्भवती करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

रेप पीड़िता बोली-10-20 रुपए देकर बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाता था आरोपी युवक

वहीं, बरवाला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के भी लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस को दिए बयान में लड़की की मां ने बताया कि वह और उसके पति मजदूरी का काम करते हैं। वे अपने बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर चले जाते हैं।

 

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि मेरी बेटी को कुछ महीने से मासिक धर्म नहीं आए। ऐसे में मैं उसे दवा दिलवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गई थी। तब डॉक्टर ने चेकअप किया तो बताया कि वह साढ़े 3 महीने की गर्भवती है।

 

बेटी से पूछा तो उसने बताया अगर मैंने बता दिया तो वह मुझे जान से मार देगा। फिर मैंने उससे पूछा कि तुम मुझे बताओ कुछ नहीं होगा। तब मेरी बेटी ने बताया कि आरोपी युवक 10/20 रुपये देता और बहला फुसला कर कमरे में ले जाता और मेरे साथ लगातार 8-9 महीने से गलत काम करता आ रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer