Hansi News: थुराना गांव से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ रात को फरार

By sunilkohar

Updated On:

Hansi News: थुराना गांव से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ रात को फरार

---Advertisement---

Thurana girl missing : Hansi News

Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव थुराना से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों का कहना है कि वो रात को बिना किसी को कुछ कहे चली गई और कॉफी तलाश करने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करके लड़की की तरह शुरू कर दी है।

18 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर से गायब

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में थुराना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। जब 25 सितंबर की सुबह उनकी आंख खुली तो उसकी 18 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर से गायब मिली। उन्होंने अपने घर और गांव में अपनी बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं से भी कोई सुराग नहीं लगा।

 

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उसने अपने स्तर पर पता किया तो सामने आया कि उसकी बेटी 25 सितंबर की सुबह करीब 2 बजे रात को ही घर से बिना किसी को बताएं चली गई है। उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बेटी की तलाश तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर की लेकिन उसके बारे में कहीं से भी कोई पता नहीं चला।

नारनौंद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज

नारनौंद पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस लड़की की तलाश करने में जुटी हुई है।

1 thought on “Hansi News: थुराना गांव से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ रात को फरार”

Leave a Comment