HAU Hisar कृषि मेला 2026 का सीएम नायब सैनी करेंगे उद्घाटन, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे मौजूद

By sunilkohar

Published On:

HAU Hisar कृषि मेला 2026 का सीएम नायब सैनी करेंगे उद्घाटन, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे मौजूद

---Advertisement---

प्रशासनिक अधिकारियों ने HAU Hisar Kisan Mela प्रबंधो व सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Hisar News Today:  हिसार के बालसमंद रोड स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल  पर 1 व 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय HAU Hisar कृषि मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के भव्य उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

HAU Rabi Agricultural Fair 2026

मेले की सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए सोमवार को हिसार के उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीआर कंबोज ने संयुक्त रूप से मुख्य मेला स्थल, पार्किंग एरिया, प्रदर्शनी पंडाल और मुख्य मंच का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों, यातायात नियंत्रण और किसानों की सुगम आवाजाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

किसान कृषि मेला डिजिटल पंजीकरण

HAU Hisar कृषि मेला 2026 का सीएम नायब सैनी करेंगे उद्घाटन, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे मौजूद

कुलपति प्रो. कंबोज ने बताया कि Rabi Kisan Mela के दौरान किसानों के कल्याण, आधुनिक तकनीकी प्रदर्शन और मार्गदर्शन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मेले में आने वाले सभी किसान भाइयों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। भीड़भाड़ से बचने और सुगम प्रवेश के लिए किसान विश्वविद्यालय के आधिकारिक पर जाकर या मौके पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना अग्रिम डिजिटल पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों को आगामी रबी सीजन की फसलों (जैसे गेहूं, सरसों, चना आदि) के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित और उन्नत बीजों की बिक्री की जाएगी।

कम पानी में अधिक पैदावार
Hisar Kisan Mela में विशेष प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होंगे, जहाँ देश के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक किसानों को कम पानी में अधिक पैदावार लेने, कीट नियंत्रण और आधुनिक खेती के गुर सिखाएंगे तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। प्रगतिशील किसानों के लिए फसल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसान अपने खेतों की बेहतरीन फसलों व सब्जियों के नमूने लाकर भाग ले सकेंगे और विजेताओं को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

 

Agriculture Drone Technology ( मिट्टी और सिंचाई के पानी के सैंपलों की नि:शुल्क जांच )
HAU Hisar की प्रयोगशालाओं द्वारा किसानों के खेतों की मिट्टी और सिंचाई के पानी के सैंपलों की नि:शुल्क जांच की जाएगी और मौके पर ही फसल स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया जाएगा। मेले में अत्याधुनिक ट्रैक्टर, बिजाई मशीनें, कृषि उपकरण और खेतों में कीटनाशक छिडक़ाव के लिए कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों, कृषि स्टार्टअप्स, बीज एवं उर्वरक कंपनियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपनी तकनीकों और उत्पादों के सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे।

Leave a Comment