Scorpio parked at Hisar Civil Hospital created stir
हरियाणा न्यूज टूडे : नागरिक अस्पताल हिसार में मंगलवार शाम तक लावारिस हालत में काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। दिनभर कर्मचारी स्कॉर्पियो मालिक को तलाशते रहे जिसका कोई अता-पता नहीं चला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
चौकी इंचार्ज एसआई सुमेर अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। गाड़ी की वीडियोग्राफी करके उसकी डिटेल खंगाली। वाहन डिटेल खंगालने के लिए एप में उसका नंबर डाला तो 58 चालान कटे मिले। इनमें डेंजर ड्राइव, ओवर स्पीड, पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं होने इत्यादि के हिसार, चंडीगढ़ व मोहाली में चालान कटे मिले। गाड़ी पंचकूला के रहने वाले अभिमन्यु के नाम पंजीकृत मिली। पुलिस ने चालान न भरने पर स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया।
चौकी इंचार्ज एसआई सुमेर ने बताया कि हिसार के नागरिक अस्पताल में सोमवार को एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आकर खड़ी हुई थी लेकिन उसके बाद गाड़ी जगह से टस से मस नहीं हुई। अस्पताल के कर्मचारियों ने गाड़ी के ड्राइवर को तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनलॉक गाड़ी के संदिग्ध प्रतीत होने पर नई अनाज मंडी चौकी पुलिस को मामले से अवगत करवाया।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर सामने आया कि कैंप चौक के पास वाहन मालिक का झगड़ा हुआ था। उस एरिया की पुलिस से संपर्क किया तो सामने आया कि उसका होटल में बर्थ-डे पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था जिसे गाड़ी से Hisar Civil Hospital में दाखिल करवा दिया था। अब वह अस्पताल में दाखिल नहीं मिला।











2 thoughts on “Hisar Civil Hospital में स्कॉर्पियो से मचा हड़कंप, हिसार, चंडीगढ़ और मोहाली में 58 चालान, दो दिन से अस्पताल में खड़ी सुनसान”