रोहतक में चाचा ने की भतीजे की हत्या: करियाणा दुकान पर चाकू मारकर चीरा पेट

By sunilkohar

Published On:

रोहतक में चाचा ने की भतीजे की हत्या: करियाणा दुकान पर चाकू मारकर चीरा पेट

---Advertisement---

Rohtak Murder News: चाचा ने भतीजे के पेट में चाकू घोंपकर की हत्या

हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने साथियों के साथ मिलकर भतीजे पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू घोंप दिए। हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपित पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

उधार के पैसों को लेकर हत्या

बताया जा रहा है कि मृतक ने करीब दो साल पहले अपने चाचा की किरयाना दुकान से उधार में सामान खरीदा था और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मृतक को उसके चाचा ने रविवार को अपनी दुकान पर बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में बेहोश होकर गिर गया।

इसकी सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है।

रोहतक में चाकू मारकर हत्या का पूरा विवरण

रोहतक में चाचा ने की भतीजे की हत्या: करियाणा दुकान पर चाकू मारकर चीरा पेट

रोहतक में चाकू लगने से मृतक युवक की पहचान रोहतक शहर की कबीर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय कालू के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कालू रविवार दोपहर सामान लेने के लिए अपने चाचा अजीज की किरयाना दुकान पर गया था। इसी दौरान दुकान पर उसके चाचा के साथ उनके अन्य साथी भी बैठे हुए थे। कालू और उसके चाचा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ( चाकू मारकर हत्या, रोहतक चाकू कांड, रोहतक अपराध समाचार ) 

 

Rohtak Crime News : परिजनों ने बताया कि कहासुनी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि अजीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर कालू पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कालू के पेट में चाकू से कई वार किए। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। युवक पर हमले की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कालू को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (हरियाणा क्राइम न्यूज़, हरियाणा हत्या समाचार, किरयाना दुकान विवाद )

उधार के पैसों को लेकर विवाद में हत्या

उधार के पैसों को लेकर हत्या, Rohtak News Today,

मृतक के परिजनों के मुताबिक, कालू ने करीब दो साल पहले अपने चाचा अजीज की दुकान से कई बार उधार में सामान खरीदा था। अजीज अपने भतीजे कालू से कई बार उधार के पैसे मांग चुका था, लेकिन कालू पैसे देने में हर बार आनाकानी करता था। इसको लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था।

परिजनों के अनुसार, कालू के पास रोजगार नहीं था और वह काम की तलाश में था, ताकि नौकरी मिलने के बाद तमाम उधार चुकता कर सके। लेकिन अजीज लगातार पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था।

शनिवार रात को भी परिवार में हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को भी मृतक और आरोपित पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी की बात सामने आ रही है। हालांकि, रात को किसी तरह विवाद शांत हो गया था। इसके बाद रविवार दोपहर को अजीज ने चाकू मारकर भतीजे कालू की हत्या कर दी। ( Rohtak News Today, Rohtak Crime News, Rohtak Murder News )

कालू की हत्या का आरोप उसके परिजनों ने उसके चाचा अजीज, उसके साथी आरिफ, मार्चरी और अन्य लोगों पर लगाया है।

इस संबंध में सिटी थाना के जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि कबीर कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है। हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। विवाद क्यों और किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।

रोहतक हत्या, रोहतक क्राइम न्यूज़, रोहतक में हत्या, रोहतक मर्डर ) 

Leave a Comment