नारनौंद के प्राइवेट स्कूल का खुला राज, जानें पूरा मामला | Narnaund News

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद के प्राइवेट स्कूल का खुला राज, जानें पूरा मामला | Narnaund News

---Advertisement---


प्राइवेट स्कूल के दावों की सच्चाई

Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल का राज आखिरकार खुल ही गया। स्कूल संचालक की तरफ से बड़े बड़े दावे किए गए। उनके दावों की में कितनी सच्चाई है यह तो गुजरात की धरती बडोदरा से ही पता चल पाया। लेकिन देश के बड़े कल्बों को पराजित कर इस स्कूल ने अपना एक नया अध्याय लिखने का काम किया है।

 

सीबीएसई नेशनल गेम्स में SBS School Madha की

बेटियों ने रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक

नारनौंद के खेल जगत में एक बार फिर एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढा का नाम रोशन हुआ है। गुजरात के वडोदरा में एक अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित प्रतिष्ठित सीबीएसई नेशनल गेम्स में एसबीएस स्कूल की टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17  टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया है।

77 साल पुरानी लोहारी राघो रामलीला का आगाज कल से, 9 से 20 अक्तूबर तक होगा मंचन, Hansi News Today
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के कई नामी स्कूलों और क्लबों की टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिले स्कूल माढा की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों प्रीति, अंशु और नैंसी ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक पदक हासिल किया।
एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढ़ा की बेटियों ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक
खिलाड़ियों की इस गौरवशाली सफलता पर एसबीएस. स्कूल के डायरेक्टर डाक्टर सुनील चहल, टेबल टेनिस क्लब, शिक्षकों और परिजनों में भारी खुशी की लहर है। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और स्कूल का मान बढ़ गया है।