जींद पढ़ने के लिए गई की नारनौंद की लड़की लापता
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद शहर के वार्ड 13 से एक युवती जींद पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारनौंद शहर के वार्ड 13 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी रेडक्रॉस जींद में जाती थी। वह हर रोज की तरह 5 अक्टूबर को भी सुबह करीब 10 बजे घर से जींद के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। जब उन्होंने बेटी के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में तलाश की गई, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जींद जाने से पहले सुबह उसकी बेटी के मोबाइल फोन पर हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव खेदड़ निवासी एक युवती का फोन आया था। परिजनों को शक है कि उनकी बेटी के लापता होने के पीछे खेदड़ गांव की युवती और राहुल का हाथ हो सकता है।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News:
नारनौंद के प्राइवेट स्कूल का खुला राज, जानें पूरा मामला,
नारनौंद शहर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, 5 लाख के गहने-नकदी लेकर फरार चोर,








