Barwala Jind Road Accident: बरवाला जींद मार्ग पर वीरवार को बाईपास पुल के पास बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बरवाला के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले 20 वर्षीय संजय की मौत हो गई। वह बाइक पर जींद से बरवाला लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बाइक पेड़ से टकराई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय बाईपास पुल के पास लगे संकेतक बोर्ड के नजदीक पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संजय की जेब से मिले पर्स के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह हादसे की जांच कर रहे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि बाइक अनियंत्रित कैसे हुई।
















