काकड़ौद के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक
Uchana Road Accident : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव काकड़ौद के पास ट्रैक्टर ट्राली से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jind Uchana Kakrod Accident
गांव काकड़ौद निवासी 32 वर्षीय संदीप की उचाना मंडी में पेस्टीसाइड की दुकान चलाता था। वहीं 45 वर्षीय रणधीर बुधवार को मंडी में फसल बेचने के लिए गया हुआ था। बुधवार रात दोनों बाइक पर सवार होकर उचाना मंडी से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब दोनों काकड़ौद गांव के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा टकरा गई।
Kakrod Accident में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक संदीप के चाचा राममेहर ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर उचाना मंडी से घर लौट रहे थे। गांव के निकट ही सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से उनकी बाइक जा भिड़ी। इसमें दोनों की मौत हो गई।
उचाना थाना के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक संदीप के चाचा राममेहर की शिकायत पर फरार आरोपित अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















