हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: OLX पर मोबाइल खरीदने के बहाने झपटमारी करने वाले 2 दोषियों को 5 साल की कैद

By sunilkohar

Published On:

हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: OLX पर मोबाइल खरीदने के बहाने झपटमारी करने वाले 2 दोषियों को 5 साल की कैद

---Advertisement---

हिसार में झपटमारों को 5 साल कैद

हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: हिसार झपटमारी के मामले में सेशन कोर्ट ने 2 दोषी साहिल और सुमित को 5-5 साल कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। अदालत में चले Case के अनुसार 23 मई 2023 को सेक्टर 1-4 वासी आदित्य की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।

ओएलएक्स मोबाइल लूट

पुलिस को शिकायत में बताया था कि तीन-चार महीने पहले काले रंग का मोबाइल खरीदा था। उसे बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था, जिसमें अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। 23 मई 2023 को दोपहर करीब 1:11 बजे उसके पास एक नंबर से फोन आया था।
कॉल करने वाले ने अपनी पहचान सरसाना वासी सुमित बताते हुए मोबाइल खरीदने की इच्छा जताई थी। हम दोनों के बीच डाबड़ा चौक पर मिलने की बात तय हुई थी। जब मौके पर पहुंचा तो बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए थे। उन्होंने उससे नाम पूछा और पहचान होने पर पीछे बैठे युवक ने खुद को सुमित बताया।
इसके बाद मोबाइल दिखाने को कहा। जैसे ही अपनी जेब से फोन निकालने लगा, पीछे बैठे युवक ने झपटकर छीन लिया। फिर बाइक से बस स्टैंड की तरफ चले गए थे। इनका शोर मचाते हुए पीछा करने के लिए राहगीर से लिफ्ट लेकर दोनों को टाउन पार्क के पास काबू कर लिया था। पुलिस को सूचित करके बुलाकर सौंप दिया था।

You Might Also Like

Leave a Comment