तोशाम सड़क हादसा: छपार रांगड़ान चौक पर कैंटर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

By sunilkohar

Published On:

तोशाम सड़क हादसा: छपार रांगड़ान चौक पर कैंटर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

---Advertisement---

छपार रांगड़ान एक्सीडेंट: Bike riders crushed at Chhapar Rangdaran Chowk

Tosham Road Accident: भिवानी जिले के तोशाम-सिवानी रोड स्थित छपार रांगड़ान चौक पर एक कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। छपार रांगड़ान एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में घायल सुनील ने बताया कि वह भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव पिंजोखरा का रहने वाला है। वह अपने गांव के ही सोमबीर पुत्र अशोक के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में बिडोला गया हुआ था। रात को जब दोनों बाइक से अपने गांव पिंजोखरा लौट रहे थे, तो छपार रांगड़ान मोड़ पर रात करीब 9 बजे मिराण की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर HR 61F 4170 ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

पुलिस को सुनील ने बताया कि कैंटर की टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। छपार रांगड़ान एक्सीडेंट में उसे मामूली चोटें आईं, जबकि उसका साथी सोमबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने तुरंत उठकर कैंटर का नंबर नोट कर लिया और अपने साथी सोमबीर को उपचार के लिए तोशाम के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद उसे हिसार के जिंदल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सुनील ने आरोप लगाया कि छपार रांगड़ान चौक पर एक्सीडेंट कैंटर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। तोशाम पुलिस ने सुनील की शिकायत पर कैंटर HR 61F 4170 अज्ञात चालक के खिलाफ (Road Accident) मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment