हांसी-बास रोड पर हादसा
Hansi Road Accident: हांसी के गांव बडाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। Badala Village Accident में बाइक सवार एक प्राइवेट बस चालक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हांसी-जुलाना रोड पर प्राइवेट बस
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बडाला निवासी करीब 23 वर्षीय अनिकेत पुत्र बिन्द्र हांसी-जुलाना रोड पर प्राइवेट बस चालक की नौकरी करता है। वह 24 नवंबर की शाम को हांसी-जुलाना के चक्कर लगाने के बाद बस को बास गांव में खड़ी कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।
Hansi Bass Road Accident
बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े 6 बजे जैसे ही अनिकेत अपने गांव के पास मोड़ पर पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से अनिकेत बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी।
जिंदल अस्पताल में भर्ती
Badala Accident की सूचना मिलते ही अनिकेत के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अनिकेत को उपचार के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चार दिन बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अब तक हरियाणा न्यूज से बातचीत
‘अब तक हरियाणा न्यूज’ ने जब उसके परिजनों से बातचीत की, तो अनिकेत के भाई सचिन ने बताया कि अनिकेत के पैर टूटे हुए हैं और जबड़ा भी कई जगह से टूट चुका है। इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। बुधवार को उसके पैर का ऑपरेशन किया गया है, जबकि जबड़े के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। हालांकि, अभी तक अनिकेत को होश नहीं आया है।












