Bhiwani News Today: पंचायती जोहड़ से 150 से ज्यादा पेड़ गायब, मिट्टी चोरी का भी आरोप; जांच कमेटी ने किया निरीक्षण

sunilkohar

September 19, 2026

Bhiwani News Today: पंचायती जोहड़ से 150 से ज्यादा पेड़ गायब, मिट्टी चोरी का भी आरोप; जांच कमेटी ने किया निरीक्षण

लोहारी जाटू से पेड़ गायब, ईंट भट्ठे को मिट्टी बेचने का आरोप 

Bhiwani News Today: भिवानी जिले के गांव  लोहरी जाट में पंचायत के जोहड़ ( तालाब) से 150 से अधिक पेड़ गायब होने और जोहड़ से मिट्टी निकालकर अवैध रूप से ईंट भट्ठे पर बेचने के आरोपों को लेकर शिकायत की गई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीसी ने शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी गठित की थी, जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

आरटीआई एक्टिविस्ट ओमप्रकाश की शिकायत के अनुसार पंचायत के जोहड़ परिसर से बड़ी संख्या में पेड़ काटकर गायब किए गए हैं। साथ ही जोहड़ से मिट्टी निकालकर उसे ईंट भट्ठे पर बेचने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पंचायत के नाम और मोहर का इस्तेमाल कर कुछ दस्तावेज तैयार किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग प्रशासन के सामने रखी है।

सरपंच ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं गांव की सरपंच दर्शना रानी ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि शिकायत में उनके नाम की कथित फर्जी मोहर का इस्तेमाल करके दस्तावेज तैयार किए गए हैं। सरपंच ने इस मामले में भी कार्रवाई की मांग की है।

जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

डीसी के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जोहड़ और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया है। डीडीपीओ सोमबीर कादियान के अनुसार शिकायत की जांच की जा रही है और मौके का निरीक्षण किया जा चुका है। टीम अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पेड़ों और मिट्टी से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

भिवानी_न्यूज, लोहरी_जाट_न्यूज, पंचायत_न्यूज, जोहड़_मामला, पेड़_चोरी, मिट्टी_चोरी, हरियाणा_न्यूज

Leave a Comment