Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान

0 minutes, 9 seconds Read

 Bahadurgarh News: Person died under suspicious circumstances, deceased could not be identified

हरियाणा न्यूज बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ शहर के रेलवे रोड पर अग्रसेन धर्मशाला के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला है। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर इसकी सूचना मिलते थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि किसी दुकानदार ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि रेलवे रोड पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ।

इसकी सूचना मिलते डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आसपास है। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके।

शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नगारिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। मृतक के हुलिये के आधार पर रेलवे रोड व आसपास के एरिया में उसकी पहचान के प्रयास जारी है। व्यक्ति की मौत किन कारणों के चलते हुई इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। उसी के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:-

Rohtak jile ki khabar : थाने में 2 पक्षों में मारपीट, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूसे,

Rohtak News Today: महम में युवक ने लगाया फंदा, बुधवार सुबह खेतों में पेड़ से लटका मिला निंदाना गांव का युवक
Barwala News Today: नहरी पानी को लेकर हुए झगड़ा, झगड़े में महिला सहित तीन घायल, केस दर्ज
हिसार छोड़ें या बदमाशी, बदमाशों पर सख्त एसपी दीपक सहारण, तस्करों का नेटवर्क भी तोड़ा जाएगा
Delhi-Sirsa हाईवे पर कार रुकवा युवकों से मारपीट-लूटपाट

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *